तीन महीने बाद हुई नाले की सफाई रोड का हालत अब भी खराब

देवघर : बरमसिया के मुस्लिम टोले में सफाई के लिए नगर निगम की नींद तीन महीने बाद खुली. इसके पहले इस टोले के लोग खुद सफाई का इंतजाम करते थे. मेन रोड बनने के बाद टोले की गली रोड से करीब ढ़ाई फीट नीचे हो गयी है. साथ ही गली के रोड की हालत पूरी […]

देवघर : बरमसिया के मुस्लिम टोले में सफाई के लिए नगर निगम की नींद तीन महीने बाद खुली. इसके पहले इस टोले के लोग खुद सफाई का इंतजाम करते थे. मेन रोड बनने के बाद टोले की गली रोड से करीब ढ़ाई फीट नीचे हो गयी है. साथ ही गली के रोड की हालत पूरी तरह से खराब है. इस मुहल्ले पर निगम का ध्यान अबतक नहीं गया है.

गली में पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण मुहल्ले के लोगों ने अपने खर्च पर किया है. रोड से गली नीचे होने के कारण मुहल्ले का पानी पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पा रहा है. इसके कारण नाला जाम हो जाता है. लोग अपने घर तक जाने के लिए गली में सीमेंट से बने स्लैब व ईंट लगा कर रखे हैं.

क्या कहते हैं सीइओ
सफाई कार्य शुरू करा दिया गया है. एनएच का निर्माण होने की वजह से गली की सड़क नीचे हो गयी है. 14वें वित्त आयोग में इस योजना के लिए 06.38 लाख का बजट रखा गया है. नये वित्तीय वर्ष में इसका टेंडर हो जायेगा. जल्द ही रोड व नाले का निर्माण होगा.
संजय कुमार सिंह सीइओ, नगर निगम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >