तीन घंटे फंसा रहा चालक, मौत

पालोजोरी : पालाजोरी बाजार से सटे फाड़ा सिमल गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे एक गिट्टी लोडेड हाइवा व पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. पिक अप वैन का चालक करीब तीन घंटों तक गाड़ी में फंसा रहा. गैस कटर से गाड़ी […]

पालोजोरी : पालाजोरी बाजार से सटे फाड़ा सिमल गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे एक गिट्टी लोडेड हाइवा व पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. पिक अप वैन का चालक करीब तीन घंटों तक गाड़ी में फंसा रहा. गैस कटर से गाड़ी को काट कर उसे निकाला गया. घायल चालक मो सिराज अंसारी व खलासी राजू अंसारी दुमका जिले के शिकारीपाड़ा के मोहलबना गांव के रहने वाले है़ं राजू ने बताया कि वह मधुपुर में पुआल खाली कर वापस लौट रहा था़

इसी क्रम में चालक के संतुलन खो देने के कारण यह दुर्घटना हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिक अप व हाइवा के सामने का हिस्सा बुरी तरह से पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप का चालक वाहन में ही फंसा रह गया़ वह किसी तरह से बाहर नहीं निकल पा रहा था़ दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी़ इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर चालक को निकालने का प्रयास किया पर उसे नहीं निकाल सका़

इसके बाद गैस कटर की मदद से वाहन के सामने का हिस्सा काटने का प्रयास किया पर इसमेंं भी सफलता नहीं मिली़ इसके बाद जेसीबी की मदद से किसी तरह चालक को लगभग तीन घंटे बाद वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया़ सीएचसी में डॉ एनी एलिजाबेथ टुडू ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया़ चालक का पैर बुरी तरह से कुचल गया था़ दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया़

दुर्घटना के बाद हाइवा का चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग गये. दुर्घटना के कारण सड़क जाम हो गया और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया. इसके बाद पुलिस ने किसी तरह जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का हटाया और यातायात चालू करवाया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >