बालू व गिट्टी ओवरलोड 26 वाहन पकड़ाये

एसडीओ-एसडीपीओ के नेतृत्व में गुरुवार देर रात में चला अभियान एक स्कॉर्पियो व टाटा सूमो भी पकड़ा गया देवघर : गिट्टी व बालू की अवैध ढुलाई रोकने के लिए गुरुवार की देर रात में देवघर, जसीडीह व मोहनपुर में अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 26 वाहनों को पकड़ा गया. अभियान का नेतृत्व एसडीओ राम […]

एसडीओ-एसडीपीओ के नेतृत्व में गुरुवार देर रात में चला अभियान

एक स्कॉर्पियो व टाटा सूमो भी पकड़ा गया
देवघर : गिट्टी व बालू की अवैध ढुलाई रोकने के लिए गुरुवार की देर रात में देवघर, जसीडीह व मोहनपुर में अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 26 वाहनों को पकड़ा गया. अभियान का नेतृत्व एसडीओ राम निवास यादव व एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय कर रहे थे. जसीडीह थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीम बनाकर तीन स्थानों पर छापेमारी की गयी. इस क्रम में एफसीआइ मोड़ के समीप डीटीओ प्रेमलता मुर्मू ने जांच के क्रम में बालू लदे तीन ट्रैक्टर, ओवरलोड दो डंपर व एक ट्रक को जब्त किया गया.
वहीं टाभाघाट मोड़ व गिधनी के समीप से सीओ जयवर्धन कुमार व जसीडीह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने गिट्टी लदे सात ट्रक (जेएच 15 जे 8608, बीआर 01 जीइ 5990, बीआर 53जी 9741, बीआर 01 जीसी 3576, बीआर 01 जीइ 9354, बीआर 01 जीजी 7635) व एक हाइवा जेएच 15 एल 1757 को जब्त कर थाना लाया गया है.
इधर, देवघर कॉलेज मोड़ के समीप की गयी चेकिंग में छह ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रक पकड़े गये. वहीं मोहनपुर थाना क्षेत्र में चलाये गये अभियान में छह ओवरलोड गिट्टी ट्रक पकड़े गये. सभी ट्रकों के चालक-खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. अधिकारियों के पास कोई कागजात दिखाने भी नहीं आया. अभियान के दौरान ही एक स्कॉरपियो व एक सूमो विक्टा गाड़ी आयी. दोनों वाहनों के चालक नशे में थे. जांच टीम को देखते ही स्कॉरपियो चालक भाग खड़ा हुआ. जबकि सूमो विक्टा के चालक को हिरासत में लिया गया. साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर नगर थाना भेज दिया. जांच अभियान में नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार व मोहनपुर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >