थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसके महतो की शिकायत पर एफआइआर

देवघर : बिहार से देवघर के रास्ते पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी का धंधा चल रहा है. जसीडीह में मवेशियों से लदे तीन कंटेनर जब्त होने के बाद इसका खुलासा हुआ है. मामले में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी एसके महतो की शिकायत पर जसीडीह थाने में एफआइआर दर्ज किया गया. दर्ज मामले में कहा गया […]

देवघर : बिहार से देवघर के रास्ते पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी का धंधा चल रहा है. जसीडीह में मवेशियों से लदे तीन कंटेनर जब्त होने के बाद इसका खुलासा हुआ है. मामले में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी एसके महतो की शिकायत पर जसीडीह थाने में एफआइआर दर्ज किया गया. दर्ज मामले में कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली थी, बिहार की तरफ से कुछ कंटेनर में मवेशी लाद कर जसीडीह होते हुए बंगाल की ओर ले जानेवाला है. अंधरीगादर पुलिस ओपी के समीप वाहन चेकिंग लगायी गयी.

उसी क्रम में चकाई की ओर से आ रही एक स्काॅर्पियो (बीआर 02- 4894) को रोकने की कोशिश की गयी. पुलिस को चकमा देकर चालक स्कॉर्पियो के साथ भाग निकला. तीनों कंटेनर एनएल 01 एए 4356, एनएल 01 एए 4354 व एचआर 38 क्यू 3705 को पुलिस ने जब्त कर जांच-पड़ताल की. पुलिस ने पाया कि तीनों कंटेनर में 117 मवेशी लदे थे,

जिसमें चार मवेशी की मौत हो गयी. पुलिस ने कंटेनर से चालक समेत 11 व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मनसुरपुर निवासी बलवंत राम, मनोज राम व परमहंस राम, गया जिले के आमस थानांतर्गत तिलैया निवासी अब्दुल कादिर खान, इम्तियाज खान, वसीम खान, रोहतास जिले के सासाराम थाना अंतर्गत मुरादाबाद निवासी समीउल्लाह, गुलाम रसूल, कैमूर जिले के चैनपुर थाना निवासी इश्फाक कुरैसी, मो जमील कुरैसी, कैमूर जिले के मोहनियां थाना अंतर्गत बेलौरी निवासी इखलाब कुरैसी शामिल हैं. इन सभी को जेल भेज दिया गया.

मवेशी ले जा रहे थे कोलकाता
घटना के मुख्य आरोपित कैमूर जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत बेलोरी निवासी मुराद कुरैसी, कोलकाता में पशु प्राप्त करने वाले शबीर कुरैसी, नधुनी कुरैशी, मुख्य व्यापारी कैमूर के नौशाद कुरैसी, बक्सर के लालू समेत तीनों कंटेनर गाड़ी के मालिक व स्काॅर्पियो मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया. मवेशियों को गोशाला में उतारने के बाद पुलिस ने जब्त कंटेनर थाना लाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >