एक्सयूवी ने बाइक में मारी टक्कर तीन घायल, दो की हालत गंभीर

एक बाइक पर थे तीनों, नहीं पहना था हेलमेट देवघर : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर डढ़वा नदी रिवर इनसाइड लाइन होटल के समीप तेज गति से जा रही एक्सयूवी गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक में धक्का मार दिया. घटना के बाद एक्सयूवी गाड़ी वाले आगे भाग निकले. घटना में बाइक सवार कोरियासा निवासी […]

एक बाइक पर थे तीनों, नहीं पहना था हेलमेट

देवघर : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर डढ़वा नदी रिवर इनसाइड लाइन होटल के समीप तेज गति से जा रही एक्सयूवी गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक में धक्का मार दिया. घटना के बाद एक्सयूवी गाड़ी वाले आगे भाग निकले. घटना में बाइक सवार कोरियासा निवासी चुन्ना मिश्रा, करन सिंह व वीरेंद्र सिंह घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए मेधा सेवा सदन कुंडा पहुंचाया गया.
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दो घायलों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. डॉक्टर के अनुसार घायलों के सिर में जबर्दस्त चोट है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों नशे में थे. वे लोग कहीं से पार्टी मनाकर लौट रहे थे. उनलोगों की बाइक गलत दिशा में थी. चालक व पीछे बैठे युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था. एक ही बाइक पर तीनों सवार होकर आ रहे थे. मामले की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >