सारवां : छापेमारी में इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व पुलिस बल थे शामिल

सारवां : अवैध बालू के उठाव पर रोक लगाने को लेकर सीओ रवि किशोर राम ने घाटों पर छापेमारी की. देर शाम को मनीगढ़ी मवि के पास अवैध बालू घाट का निर्माण कर अजय नदी से बालू उठाव कर रहे ओवर लोडेड बालू से लदे सात ट्रैक्टर को सीओ ने जब्त किये. मौके पर इंस्पेक्टर […]

सारवां : अवैध बालू के उठाव पर रोक लगाने को लेकर सीओ रवि किशोर राम ने घाटों पर छापेमारी की. देर शाम को मनीगढ़ी मवि के पास अवैध बालू घाट का निर्माण कर अजय नदी से बालू उठाव कर रहे ओवर लोडेड बालू से लदे सात ट्रैक्टर को सीओ ने जब्त किये.
मौके पर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, थाना प्रभारी पीके यादव, एएसआइ आनंद सिंह को सीओ ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को सौंपा. सीओ ने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध ढंग से नदियों से बालू का उठाव नहीं होने देंगे. कहा क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >