जनता दरबार में आये 16 फरियादी

देवघर : मंगलवार को समाहरणालय में डीसी राहुल कुमार सिन्हा के जनता दरबार में 16 लोगों ने बारी-बारी कर अपनी फरियाद सुनायी. लोगों ने विभिन्न समस्या पर अपनी बातें के डीसी के समक्ष रखी तो जरूरत, लेकिन जनता दरबार में एक भी समस्या ऑन द स्पॉट निष्पादन नहीं हुआ. जिन लोगों की समस्या जिस विभाग […]

देवघर : मंगलवार को समाहरणालय में डीसी राहुल कुमार सिन्हा के जनता दरबार में 16 लोगों ने बारी-बारी कर अपनी फरियाद सुनायी. लोगों ने विभिन्न समस्या पर अपनी बातें के डीसी के समक्ष रखी तो जरूरत, लेकिन जनता दरबार में एक भी समस्या ऑन द स्पॉट निष्पादन नहीं हुआ.

जिन लोगों की समस्या जिस विभाग से जुड़ी हुई थी, डीसी ने संबंधित पदाधिकारी को पत्र में अनुशंसा कर कार्यवाही का निर्देश दे दिया. इस दौरान बाजला चौक निवासी जयकिशोर मुखर्जी ने जनता दरबार में डीसी को दिये आवेदन में कहा कि उनके पिता स्वर्गीय प्रशांत कुमार मुखर्जी स्वतंत्रता सेनानी थे, मां तूलसी मुखर्जी आज भूमिहीन है. घर बनाने के लिए जमीन तक नहीं है. डीसी से स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी तुलसी मुखर्जी को जमीन बंदोबस्त करने की गुहार लगायी. करनीबाद मुहल्ले की कल्पना दे ने जनता दरबार में कहा कि वे बहुत की गरीब हैं, चौका-बरतन कर जीवन-यापन कर रही है.

राशन कार्ड के लिए वार्ड पार्षद से अभिप्रमाणित कर आवेदन भी ऑनलाइन जमा कर चुकी है, महिला ने कहा है कि उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन व राशन कार्ड मुहैया करायी जाये. ग्राम प्रधान मूल रैयत संघ के अध्यक्ष श्यामाकांत झा ने डीसी से मिलकर बंदोबस्ती व गैर मजरुआ भूमि को अतिक्रमण मुक्त करायी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >