पीजी व कंप्यूटर डिप्लोमाधारी को चाहिए आदेशपाल की नौकरी

देवघर : समाज कल्याण विभाग, देवघर से बाल विकास परियोजना कार्यालय में कुल 28 पदों पर बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. इन रिक्तियों के मुकाबले साढ़े चार हजार आवेदन कार्यालय को प्राप्त हो गया है. समाज कल्याण में 20 महिला पर्यवेक्षक, सात सांख्यिकी सहायक, पांच लिपिक व तीन आदेशपाल का पद रिक्त […]

देवघर : समाज कल्याण विभाग, देवघर से बाल विकास परियोजना कार्यालय में कुल 28 पदों पर बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. इन रिक्तियों के मुकाबले साढ़े चार हजार आवेदन कार्यालय को प्राप्त हो गया है. समाज कल्याण में 20 महिला पर्यवेक्षक, सात सांख्यिकी सहायक, पांच लिपिक व तीन आदेशपाल का पद रिक्त है. आदेशपाल पद के लिए शैक्षणिक पात्रता मैट्रिक है.

बेरोजगारी का आलम यह है कि आदेशपाल जैसे पद के लिए पीजी व कंप्यूटर डिप्लोमाधारी ने भी आवेदन दिया है. तीन आदेशपाल पद को हासिल करने के लिए स्नातक योग्यता वाले की लंबी कतार है, जबकि आधे दर्जन से अधिक पीजी के अभ्यर्थियों का आवेदन है. इन उच्चयोग्यताधारी ने आवेदन देकर उम्मीद जतायी है कि बेरोजगारों की इस लंबी कतार में शायद उनकी नौकरी आदेशपाल पर ही हो जाये.

लिपिक पद के लिए पीजी तक के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन : तीन आदेशपाल पद के लिए 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. पांच लिपिक पद के लिए भी अधिकतम शैक्षणिक योग्यता इंटर है.
लेकिन यहां भी अधिकांश स्नातक व पीजी के अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया है. महिला पर्यवेक्षक के लिए समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या गृह विभाग में स्नातक, सांख्यिकी सहायक के लिए गणित व सांख्यिकी से स्नातक की पात्रता रखी गयी है. समाज कल्याण विभाग में प्राप्त आवेदनों की इंट्री का कार्य चल रहा है. अगले कुछ दिनों में परीक्षा की घोषणा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >