देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बाजार में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया. साइबर सेल के डीएसपी अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि घोरमारा की प्रसिद्धि चंद साइबर अपराधियों की वजह से खत्म नहीं होने वाली है. समाज के लोगों को इन साइबर अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार करना होगा. […]
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बाजार में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया. साइबर सेल के डीएसपी अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि घोरमारा की प्रसिद्धि चंद साइबर अपराधियों की वजह से खत्म नहीं होने वाली है. समाज के लोगों को इन साइबर अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार करना होगा.
फोन कर गलत ढंग से साइबर अपराधियों ने समाज का परवाह किये बगैर पैसे कमाया है. घोरमारा समेत आसपास के दर्जनों गांव में अपनी जाल फैलाने वाले साइबर ठगों की पुलिस ने लिस्ट तैयार की है. पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन इन ठगों को सामाजिक स्तर पर भी बहिष्कार करना चाहिए. इस दौरान स्थानीय दुकानदारों व युवाओं को साइबर ठगों का बहिष्कार करने के लिए कोई भी सामाजिक संबंध नहीं रखने की शपथ दिलायी गयी. साइबर अपराध में लिप्त युवाओं की सूचना पुलिस को देने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर भवेंद्र मंडल, रोहित मंडल, सकलदेव मंडल आदि थे.
डीएसपी के आने की भनक लगते ही भागे साइबर ठग : घोरमारा में सोमवार को दोपहर साइबर सेल के डीएसपी अजय कुमार सिन्हा के घोरमारा आने की भनते लगते ही कई साइबर ठग भाग खड़े हुए. घोरमारा नीचे टोला से तो स्कॉर्पियो से एक साइबर ठग अपने गिरोह के साथ भाग निकला. इसके अलावा घोरमारा बाजार, ऊपर टोला व बांक के भी साइबर ठग गांव छोड़कर भाग गया. जागरुकता अभियान के दौरान कई लोग इन दिनों घोरमारा के साइबर ठग से पुलिस के कुछ लोगों की दोस्ती की भी चर्चा कर रहे थे, हालांकि किसी ने इसकी शिकायत डीएसपी से नहीं की.