देवघर : जसीडीह-देवघर मुख्य पथ स्थित दुमका रेलवे ब्रिज के समीप पहले एक ऑटो पोल से टकरा गयी. इसके बाद दो ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में तीनों ऑटो पर सवार छह से अधिक यात्री घायल हो गये. घटना के बाद तीनों ऑटो के चालक फरार हो गया. घटना में गंभीर रूप से घायल एक यात्री सिमुलतल्ला निवासी बसीमुल्ला अंसारी को इलाज के लिए कुंडा के मेधा सेवा सदन में भर्ती कराया गया.
वहीं अन्य घायलों का अन्य प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया गया. जानकारी के अनुसार ऑटो (जेएच 15 पी 8137) अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी, जिसे चालक द्वारा हटाने की कोशिश की जा रही थी. इसी बीच जसीडीह की ओर जा रही ऑटो (जेएच 15 इ 2567) व देवघर की ओर जा रही ऑटो (जेएच 15 जी 2349) आमने-सामने टक्कर हो गयी. सूचना मिलते ही जसीडीह थाने के एएसआइ जीके मित्रा पुलिस बलों के साथ पहुंचे और छानबीन में जुट गये.
