लूट बन गया ''चोरी'' का मामला

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा में अपराधियों ने पुलिस बताकर घर का दरवाजा खुलवाया और घरवालों के साथ मारपीट कर 20 हजार रुपया नकद, सोने की चेन, कानबाली आदि लूट लिया. बाहर से दरवाजा बंद कर अपराधी फरार भी हो गये. घटना में गृहस्वामी श्याम राय घायल भी हो गये. थाना में बुधवार […]

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा में अपराधियों ने पुलिस बताकर घर का दरवाजा खुलवाया और घरवालों के साथ मारपीट कर 20 हजार रुपया नकद, सोने की चेन, कानबाली आदि लूट लिया. बाहर से दरवाजा बंद कर अपराधी फरार भी हो गये. घटना में गृहस्वामी श्याम राय घायल भी हो गये. थाना में बुधवार को श्याम ने अपना जख्म दिखाकर प्रभात खबर की टीम से फोटो भी खिंचवाया था. मामले में श्याम की फोटो समेत यह खबर भी प्रभात खबर में छपी. इसके बाद पता चला कि श्याम से थाने में चोरी का मामला दर्ज करा लिया गया. दर्ज एफआइआर में जिक्र है कि 20 फरवरी को परिजन खाना खाकर सो गये. सुबह उठे तो दरवाजा खुला देखा. चोर उनकी घर से दो अटैची ले गया. अटैची में रखा 60 हजार रुपये की फिक्स का कागजात, पत्नी-बच्चे व श्याम का आधार कार्ड, पासबुक, वोटर आइकार्ड, सोना चकती, चांदी पायल, एक मोबाइल कपड़ा आदि लेकर चोर फरार हुआ है. इस संबंध में दर्ज चोरी की एफआइआर का अनुसंधान एएसआइ भरत सिंह को सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >