पालोजोरी में 397 बच्चे गैरहाजिर

पहली बार आठवीं बोर्ड. अनुपस्थित बच्चों का क्या होगा, किसी को नहीं है पता पालोजोरी में 2779 बच्चों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा पालोजोरी : जैक द्वारा पहली बार आयोजित आठवां की बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन प्रखंड क्षेत्र के 2779 बच्चों ने परीक्षा दी. दूसरे दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा में बच्चों को काफी […]

पहली बार आठवीं बोर्ड. अनुपस्थित बच्चों का क्या होगा, किसी को नहीं है पता

पालोजोरी में 2779 बच्चों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
पालोजोरी : जैक द्वारा पहली बार आयोजित आठवां की बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन प्रखंड क्षेत्र के 2779 बच्चों ने परीक्षा दी. दूसरे दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा में बच्चों को काफी परेशान देखा गया़ बच्चों ने कहा कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन था़ बुधवार को कुल 397 बच्चे परीक्षा से अनुपथित रहे़ ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिर आठवीं की बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं का नामांकन नवम् कक्षा में कैसे होगा. वहीं नवम् कक्षा में अगर उनका प्रवेश नहीं होता है, तो क्या वे एक वर्ष फिर से आठवीं में ही पढ़ाई करते रहेंगे.
इस संबंध में बीइइओ मारसिला सोरेन भी काेई सटीक जानकारी नहीं दे पायीं.
कुछ अभिभावक इस संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाह रहे थे कि किसी कारण से उनके बच्चे की परीक्षा छूट गई है, ऐसे में उनका रिजल्ट क्या होगा़ इस संबंध में बीइइओ ने बताया कि जिला से उन्हें कोई मार्गदर्शन नहीं मिला है़ जिला से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद ही वे कुछ कह सकती है़ं गुरुवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी़
मारगोमुंडा. आठवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक छठू विजय सिंह ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया. दूसरे दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. सरकारी मान्यता व स्थापना अनुमति प्राप्त मध्य विद्यालय व उत्क्रमित विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वीक्षण कार्य के लिए दूसरे विद्यालय के शिक्षक प्रतिनियुक्त किये गये थे. पहली बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा होने से छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है. जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि इस परीक्षा से बच्चों में उत्साह भरेगा. मैट्रिक बोर्ड परीक्षा को लेकर भय दूर होगा. उन्होंने छात्रों से उत्साहपूर्वक परीक्षा देने को कहा. मौके पर बीइइओ देवेंद्र राय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >