सीएसपी संचालक से लूट में पुलिस को टिकलू गिरोह पर शक

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बीचगढ़ा एसबीआइ सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक से 81 हजार लूटकांड में पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है. मामले में पुलिस को टिकलू यादव गिरोह पर शक हो रहा है. टिकलू समेत उसके साथियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. घटना के 96 घंटे […]

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बीचगढ़ा एसबीआइ सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक से 81 हजार लूटकांड में पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है. मामले में पुलिस को टिकलू यादव गिरोह पर शक हो रहा है. टिकलू समेत उसके साथियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है.
घटना के 96 घंटे बाद भी पुलिस को मामले में कुछ खास सुराग हाथ नहीं लग सका है. रिखिया थाना में दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोफाल गांव निवासी मथुरानंद मंडल से 15 फरवरी की दोपहर में 81 हजार रुपये व लैपटॉप लूट हुई थी. इस दौरान अपराधियों ने दहशत कायम करने के लिए हवाई फायरिंग भी की थी तथा मथुरानंद के सिर में पिस्टल की बट से मारकर घायल भी कर दिया गया था.
गैस गोदाम लूट में आया था टिकलू का नाम
दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बुढ़वाकुरा निवासी लक्ष्मण प्रसाद यादव उर्फ टिकलू का नाम पहली बार भारत गैस गोदाम लूट में आया था. गैस गोदाम लूट में शामिल टिकलू अपने साथियों के साथ घटना के 15 दिन पूर्व से बंपास टाउन में किराये का कमरा लेकर रहता था.
पुलिस के अनुसार टिकलू गिरोह के निशाने पर फाइनांसकर्मी रहता था. चार व पांच जनवरी को मोहनपुर थाना क्षेत्र में माइक्रोफाइनांस कर्मी के साथ हुई छिनतई में टिकलू व उसके साथी सुनील, पंकज की संलिप्तता रही है. इसके पूर्व 2014 में महेशमारा ओवरब्रिज पर एक माइक्रोफाइनांस कर्मी को गोली मारकर रुपया भी इनलोगों ने ही लूटा था. एक माह पूर्व ही पुलिस ने टिकलू गिरोह की पहचान की है. बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >