दोरही घाट पुल के समीप बालू का अवैध खनन

देवघर : चांदडीह के समीप अजय नदी के दोरही घाट से रोज सैकड़ों की संख्या में पुल के समीप बालू का अवैध खनन हो रहा है.ट्रैक्टर चालक पुल के नीचे से ही बालू का उठाव कर देवघर व मधुपुर इलाके में खपा रहे हैं, इसमें खनन विभाग पूरी तरह बेखबर है. पुल के समीप अवैध […]

देवघर : चांदडीह के समीप अजय नदी के दोरही घाट से रोज सैकड़ों की संख्या में पुल के समीप बालू का अवैध खनन हो रहा है.ट्रैक्टर चालक पुल के नीचे से ही बालू का उठाव कर देवघर व मधुपुर इलाके में खपा रहे हैं, इसमें खनन विभाग पूरी तरह बेखबर है. पुल के समीप अवैध खनन की सूचना ग्रामीणों ने देवघर सीओ को भी दी, लेकिन सीओ नहीं आये. रविवार को दिन भर पुल के नीचे से बालू उठाव होता रहा. खनन विभाग के मापदंडों के अनुसार पुल से 500 मीटर के दायरे में बालू का खनन नहीं करना है, इसमें सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है.
फिर भी खनन विभाग की लापरवाही से धड़ल्ले से बालू का उठाव हो रहा है. लगातार बालू उठाव से पुल को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए ग्रामीण इसे बचाने के लिए प्रशासन को मदद करने को भी तैयार, बावजूद प्रशासन सक्रिय नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >