ध्वस्त होगा देवघर का गांधी वाचनालय

देवघर : टावर चौक स्थित गांधी वाचनालय को जल्द ध्वस्त किया जायेगा. इस भवन को एक्सपर्ट की टीम ने जर्जर घोषित कर दिया है. इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने 16 फरवरी को अपने ज्ञापांक नं 584 के माध्यम से गांधी वाचनालय में रहनेवाले सभी लोगों को सूचना भेजी है. इस भवन में व्यवसाय करनेवाले […]

देवघर : टावर चौक स्थित गांधी वाचनालय को जल्द ध्वस्त किया जायेगा. इस भवन को एक्सपर्ट की टीम ने जर्जर घोषित कर दिया है. इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने 16 फरवरी को अपने ज्ञापांक नं 584 के माध्यम से गांधी वाचनालय में रहनेवाले सभी लोगों को सूचना भेजी है. इस भवन में व्यवसाय करनेवाले दुकानदारों, प्रेस क्लब अध्यक्ष, संचालक व नि:शुल्क चिकित्सा केंद्र को तुरंत खाली करने को कहा गया है. इसके लिए दंडाधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है.

इस संबंध में निगम अधीक्षण अभियंता रमेश झा ने बताया कि यह भवन जर्जर हो गया है. इसे भवन डिवीजन में पहले ही जांच कर रिपोर्ट जारी किया है. कुछ लोगों की आपत्ति के बाद पुन: तीन सदस्यीय एक्सपर्ट की टीम बनायी गयी. इसमें बीआइटी जसीडीह के वरीय अभियंता के नेतृत्व में तीन अभियंताओं से जांच करायी गयी. इस टीम ने भी जनवरी माह में ही अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. शहर के मुख्य सड़क पर होने से जर्जर भवन के गिरने से बड़ी अनहोनी हो सकती है.

इसे देखते हुए तुरंत गिराने का निर्णय लिया गया. इसमें अंचल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया. सीइओ श्री सिंह के निर्देश पर गिराने की सूचना वाचनालय में रहने वाले सभी को दी गयी है. इसकी प्रतिलिपि भी जिला के संबंधित पदाधिकारी को भेजी गयी है.

किनको दिया खाली करने का निर्देश : देवघर प्रेस क्लब, संचालक नि:शुल्क चिकित्सा सह सूचना केंद्र, अजय कुमार दास, दीपक कुमार विश्वास, वीण विश्वास, राजेंद्र प्रसाद केशरी व दिलीप झा
पदाधिकारियों को दी गयी सूचना की प्रतिलिपि : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, एसपी, अधीक्षण अभियंता देवघर नगर निगम, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता देवघर नगर निगम, अंचल अधिकारी देवघर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता देवघर नगर निगम को प्रतिलिपि भेजी गयी है.
सीइओ ने किया दंडाधिकारी नियुक्त
वाचनालय के सभी लोगों को दिया खाली करने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >