हुजूर! पहले इस पार्क का हिसाब तो दीजिये

देवघर :नगर विकास विभाग ने शिवगंगा के किनारे बच्चों के लिए लाखों रुपये खर्च कर चिल्ड्रेन पार्क बनाया था, आज इस पार्क का नामोनिशान तक मिट गया है. सुंदर पार्क व बगिया शिवगंगा फिल्ट्रेशन प्लांट के नीचे जमींदोज हो गयी है. 40 लाख रुपये से इस पार्क का शिलान्यास तत्कालीन नगर विकास मंत्री हरिनारायण राय […]

देवघर :नगर विकास विभाग ने शिवगंगा के किनारे बच्चों के लिए लाखों रुपये खर्च कर चिल्ड्रेन पार्क बनाया था, आज इस पार्क का नामोनिशान तक मिट गया है. सुंदर पार्क व बगिया शिवगंगा फिल्ट्रेशन प्लांट के नीचे जमींदोज हो गयी है.
40 लाख रुपये से इस पार्क का शिलान्यास तत्कालीन नगर विकास मंत्री हरिनारायण राय ने किया था. इस पार्क में झूला, लाइटें समेत बच्चों के मनोरंजन के लिए कई चीजें लगायी गयी थी. घर के नजदीक बच्चे इस पार्क में मनोरंजन करते थे, गर्मियों के दिनों में तो शिवगंगा के समीप यह बच्चों को पसंदीदा पार्क बन जाता था. फिल्ट्रेशन प्लांट लगाने के दौरान पार्क की कुछ चीजें उखाड़ कर नगर निगम के हवाले कर दिया गया. शहर के बीच से एक पार्क को नष्ट कर अब नगर निगम 4.60 करोड़ रुपये खर्च तीन नये पार्क का निर्माण करने जा रहा है.
जहां-तहां फेंक दी गयी पार्क की चीजें : पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए एक वाटर टूर बनाया गया था. इसमें वोट के जरिये बच्चे वाटर टूर करते थे, लेकिन पार्क उखड़ने के बाद अब वोट को जहां-जहां फेंक दिया गया है. एक वोट हरिहरबाड़ी स्थित तालाब में पड़ा है.
इसके साथ ही पार्क की कई चीजों कोई अता-पता नहीं है. जबकि मनोरंजन के सामान को दूसरे पार्क में लगाया जा सकता था. इस तरह से पैसों की बर्बादी कर निगम अब शहरवासियों को सुरातिलौना, रोहिणी व साहब पोखर के पास पार्क व बगिया का सपना दिखा रही है. शहरवासी जानना चाहते हैं कि आखिर शिवगंगा चिल्ड्रेन पार्क में हुए पैसे की बर्बादी का हिसाब कौन देगा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >