देवघर : बंपास टाउन में बसौढ़ी जमीन हड़पने की नीयत से पुन: बेच देने को लेकर बिहार अंतर्गत मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के महियाचक निवासी संजय कुमार सिंह ने धोखाधड़ी का एफआइआर नगर थाना में दर्ज कराया है. मामले में शिव मंदिर के निकट बंपास टाउन निवासी मुकेश कुमार सिंह, दीपक शर्मा, दुर्गाबाड़ी रोड निवासी संजय कुमार सिंह व प्रेम प्रकाशानंद झा रोड निवासी सुजीत कुमार ठाकुर को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि संजय ने वर्ष 1994 में 2362 वर्गफीट बसोढ़ी जमीन मुकेश से खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री कराने के बाद चहारदीवारी की थी.
जमीन हड़पने व धोखाधड़ी से बिक्री करने का एफआइआर
देवघर : बंपास टाउन में बसौढ़ी जमीन हड़पने की नीयत से पुन: बेच देने को लेकर बिहार अंतर्गत मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के महियाचक निवासी संजय कुमार सिंह ने धोखाधड़ी का एफआइआर नगर थाना में दर्ज कराया है. मामले में शिव मंदिर के निकट बंपास टाउन निवासी मुकेश कुमार सिंह, दीपक शर्मा, […]

वर्ष 2016 में जानकारी हुई कि उसकी जमीन की चहारदीवारी तोड़कर किसी के द्वारा हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. मुकेश को फोन कर इस संबंध में पूछा तो उन्होंने पुन: उक्त् भूखंड दीपक शर्मा के पास बेचने की बात कही. उसके डीड में दुर्गाबाड़ी निवासी संजय व सुजीत ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किया है. 28 फारवरी 2016 को मुकेश ने जमीन पर दावा छोड़ने का दबाव बनाते हुए बाजार भाव से 7086000 रुपये दिलाने की बात कही.
10 अगस्त 2017 की तिथि से पांच लाख रुपये व 28 अगस्त 2017 की तिथि से 10 लाख रुपये का चेक दिया था. दोनों चेक एकाउंट में पर्याप्त राशि नहीं रहने से बाउंस कर गया. पुन: 15 फरवरी 2018 की तारीख भरकर नौ लाख रुपये का चेक दिया, जो उसके पास रखा है. संजय ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन गैरकानूनी तरीके से हड़पने के लिए मुकेश ने दीपक को रजिस्ट्री करा दी और दीपक ने यह जानते हुए केवाला करा लिया. यह भी आरोप लगाया है कि संजय, सुजीत व अन्य के सहयोग से उसे जमीन से हटाने के लिए प्रताड़ित करते हुए जान मारने व नजायज कब्जा की धमकी दी जा रही है. इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
बंपास टाउन निवासी मुकेश कुमार सिंह, दीपक शर्मा, संजय कुमार सिंह व सुजीत कुमार ठाकुर को बनाया गया आरोपित
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के महियाचक निवासी संजय कुमार सिंह ने नगर थाना में दर्ज कराया एफआइआर