देवघर: नये एसपी एनके सिंह ने योगदान करते ही शहर में पुलिसिंग के तरीके बदल दिये. अब दिन में बाजला चौक पर 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे. वहीं शहर के चिह्नित चार चौराहे टावर चौक सहित शिवगंगा के समीप, रांगा मोड़ व बैजनाथपुर चौक पर भी रात […]
देवघर: नये एसपी एनके सिंह ने योगदान करते ही शहर में पुलिसिंग के तरीके बदल दिये. अब दिन में बाजला चौक पर 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे. वहीं शहर के चिह्नित चार चौराहे टावर चौक सहित शिवगंगा के समीप, रांगा मोड़ व बैजनाथपुर चौक पर भी रात आठ बजे से अहले सुबह पांच बजे तक पदाधिकारी समेत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गयी.
इसका शुभारंभ एसपी एनके सिंह ने टावर चौक से किया. इस दौरान टावर चौक पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पुलिसकर्मियों को एसपी ने कर्तव्य के बारे में बताया. वहीं आम लोगों से यातायात नियम का पालन कर पुलिस को सहयोग करने की अपील की. साथ ही लोगों से कहा कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले नाबालिग बच्चों को बाइक व गाड़ी ड्राइविंग के लिए नहीं दें.
कहां है किसकी प्रतिनियुक्ति: बाजला चौक पर पुलिसकर्मियों के साथ एएसआइ अजय कुमार सिंह, टावर चौक पर पुलिसकर्मियों के साथ एएसआइ नवल किशोर सिंह, शिवगंगा के समीप पुलिसकर्मियों के साथ एसआइ नारद पासवान, रांगा मोड़ पर पुलिसकर्मियों के साथ एसआइ सुरेश प्रसाद सिंह व बैजनाथपुर चौक पर पुलिसकर्मियों के साथ एएसआइ अर्जुन सिंह लांगुरी की ड्यूटी लगायी गयी है. एसपी द्वारा जारी आदेश में जिक्र है कि प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों का दायित्व होगा कि आसपास के क्षेत्र में पैदल गश्ती करेंगे. साथ ही क्षेत्र में पड़ने वाले वारंटियों, फरारियों के घर जाकर उनलोगों के बारे में पता भी करेंगे. इस दौरान पुलिसकर्मी घर की तलाशी नहीं लेंगे व उनलोगों के परिजनों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं करेंगे. इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों, दो पहिया-चार पहिया वाहनों व काले शीशे लगे गाड़ियों की जांच भी करेंगे. आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारी इसकी सूचना सीसीआर को देंगे. साथ ही थाना प्रभारी को आदेश दिया गया है कि ससमय फरारी व वारंटियों की सूची प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को कराएं. इस संबंध में एसपी द्वारा आदेश भी जारी किया गया है.