देवघर में घर में घुस कर गोली मारी, मौत

देवघर : बाबा भोलेनाथ के मंदिर के पश्चिमी दरवाजा से सटे सनवेल बाजार मेघलाल पुरी लेन में अज्ञात अपराधियों ने तड़के 3:30 बजे घर में घुस कर निमाय चंद मिश्र को गोली मार दी. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. मृतक आशीष मिश्रा के चाचा थे. आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों ने […]

देवघर : बाबा भोलेनाथ के मंदिर के पश्चिमी दरवाजा से सटे सनवेल बाजार मेघलाल पुरी लेन में अज्ञात अपराधियों ने तड़के 3:30 बजे घर में घुस कर निमाय चंद मिश्र को गोली मार दी. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. मृतक आशीष मिश्रा के चाचा थे.

आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों ने धोखे में उनकी हत्या कर दी, क्योंकि निमाय लंबे समय से बीमार थे और बिस्तर पर ही पड़े रहते थे. सूचना मिलते ही नगर पुलिस पहुंची और मृतक के शव बरामद को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

ज्ञात हो कि मंगलवार को तीन नामजद सहित 5-6 अज्ञात युवकों ने मिल कर आशीष मिश्रा को गोली मार दी थी. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >