deoghar news : कस्टमर केयर में फीड कर रखे थे फर्जी नंबर, फोन करते ही झांसे में लेकर कर लेते थे ठगी

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर देवीपुर थाना क्षेत्र के पसारपुर गांव के समीप जंगल-झाड़ी में छापेमारी कर 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर देवीपुर थाना क्षेत्र के पसारपुर गांव के समीप जंगल-झाड़ी में छापेमारी कर 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. से सभी आरोपी गूगल सर्च इंजन में कस्टमर केयर के नाम से फर्जी मोबाइल नंबर एड कर रखे थे, जिसमें आमलोगों द्वारा कॉल करने पर झांसे में लेकर साइबर ठगी कर रहे थे. इन लोगों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया और कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में अंतर जिला गिरिडीह के बैंगाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़ीसारे गांव निवासी विजय कुमार मंडल सहित पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बिराजपुर गांव निवासी बासुकी कुमार पंडित, मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुआं गांव निवासी सिकंदर दास, जितेंद्र दास, अनुज कुमार दास, विशाल दास, संदीप कुमार दास व बिरेंद्र दास शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि ये लोग मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुकों को फोन कर योजना का लाभ दिलाने का झांसा देते हुए फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते थे. वहीं फर्जी फोन-पे व पेटीएम का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैश बैक व इनाम मिलने का झांसा देकर ठगी करते थे. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 10 मोबाइल सहित 15 सिम कार्ड जब्त किये हैं. जांच में इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा सहित देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, साइबर थाने के एसआइ प्रफुल्ल कुमार मांझी व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >