गिरिडीह: दंपति पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, पत्नी घायल

Giridih News: मधुबन थाना क्षेत्र के तिरिलटांड़ गांव में देर रात धारदार हथियार से हुए हमले में 35 वर्षीय पतिया हांसदा की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी परणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पीरटांड से भोला पाठक की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत छछंदो पंचायत के तिरिलटांड़ गांव में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक दंपति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में 35 वर्षीय पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी परणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. 

देर रात घर में घुसकर किया हमला  

जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात हमलावरों ने दंपति पर अचानक हमला कर दिया. हमले में पतिया हांसदा को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं परणी देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस 

सूचना मिलने के बाद मधुबन थाना पुलिस रात करीब तीन बजे घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है. घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे तिरिलटांड़ गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: रामगढ़: रांची रोड रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाओं की मांग, चेंबर ने रेल प्रशासन को भेजा पत्र

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >