हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर सीएम हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी, राज्य की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर 219वें उर्स में शिरकत की. उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी.

219वें उर्स में शामिल हुए मुख्यमंत्री, राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए. उन्होंने मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी. इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री के मजार पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों और अकीदतमंदों ने उनका स्वागत किया. चादरपोशी के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं. ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-जोल और एकजुटता को मजबूत करते हैं.

यह भी पढ़ें : झारखंड: महिला को डायन बताकर खौलता पानी फेंका, छह आरोपी गिरफ्तार

राज्य में अमन-चैन और भाईचारे की कामना

मुख्यमंत्री ने झारखंड की तरक्की और खुशहाली के साथ राज्य में अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान विविधता में एकता और सामाजिक सौहार्द से रही है. अलग-अलग समुदायों के लोग मिलकर राज्य के विकास में योगदान देते हैं.

मुख्यमंत्री ने उर्स में शामिल अकीदतमंदों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने राज्य में शांति, सद्भाव और भाईचारे का वातावरण बने रहने की कामना की.

यह भी पढ़ें : प्रभात खबर ग्राउंड रिपोर्ट: नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

डोरंडा में जुटे बड़ी संख्या में अकीदतमंद

हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर 219वें उर्स का आयोजन किया जा रहा है. उर्स में शामिल होने के लिए दूर-दराज से भी अकीदतमंद पहुंच रहे हैं. मजार परिसर में चादरपोशी और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में लोग शामिल हो रहे हैं. उर्स को लेकर डोरंडा और आसपास के इलाकों में भी उत्साह है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >