लावालौंग: प्रखंड के चानी गांव में मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय संजय भुईयां (पिता बुधन भुईयां) की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू होने पर संजय घर के समीप खेत में लगी टमाटर की फसल को प्लास्टिक से ढकने गया था। इसी दौरान वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल, चतरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
