कौलेश्वरी तालाब में डूबने से युवक की मौत, पूजा करने परिवार के साथ आया था

पलामू के 25 वर्षीय सम्राट सिंह की कौलेश्वरी तालाब में डूबने से मौत हो गई. पूजा-अर्चना के बाद स्नान करने गया था युवक. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

हंटरगंंज से मो. कासिम की रिपोर्ट

हंटरगंज. प्रखंड के कौलेश्वरी तालाब में डूबने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सीलदिलिया गांव निवासी सम्राट सिंह (25), पिता रामू सिंह के रूप में हुई है. वह अपने परिजनों के साथ सुबह माता कौलेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए आया था.

स्नान करने के दौरान गहरे पानी में गया

जानकारी के अनुसार, पूजा-अर्चना के बाद सम्राट सिंह कौलेश्वरी तालाब में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन कुमार और वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दलबल के साथ कौलेश्वरी की तलहटी पहुंचे. पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >