बस में हार्ट अटैक से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

हंटरगंज (चतरा) से रांची जाने के क्रम में शनिवार को एक यात्री बस में एक सवारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी.

बालूमाथ . हंटरगंज (चतरा) से रांची जाने के क्रम में शनिवार को एक यात्री बस में एक सवारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. बस में युवक की मौत की जानकारी के बाद अफरा-तफरी मच गयी. मृतक की पहचान हंटरगंज निवासी अभिषेक कुमार सिंह (33) पिता-जयगोविंद सिंह के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार अभिषेक शनिवार की सुबह अर्सलान नामक यात्री बस में हंटरगंज से रांची जाने के लिए सवार हुआ था. बस के बालूमाथ पहुंचने के दौरान अभिषेक के बगल में बैठे यात्री ने देखा कि उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है. इसकी जानकारी उसने कंडक्टर को दी. युवक को अन्य लोगों की मदद से बालूमाथ में उतारा गया और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक की माने तो प्रथम दृष्टया यह हार्ट अटैक का मामला प्रतीत होता है. इधर, मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >