युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

सिमरिया. थाना क्षेत्र के सिमरिया कला गांव में शुक्रवार की रात अशोक पांडेय (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि डिप्रेशन के कारण युवक ने आत्महत्या की है.

खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी संचालक के घर पहुंचे उपभोक्ता

चतरा. घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं. शनिवार को काफी संख्या में गैस उपभोक्ता खाली सिलेंडर के साथ बंशीधर इंडेन गैस एजेंसी के संचालक के टीओपी नंबर वन के पास स्थित घर पहुंचे और गैस उपलब्ध कराने की मांग की. उपभोक्ताओं ने कहा कि कई दिनों से गैस नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने-अपने खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे थे, जिसके कारण सड़क जाम हो गयी. करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. कई यात्री बस व अन्य वाहन जाम में फंसे रहे. उपभोक्ताओं की मांग पर संचालक के घर से एक सदस्य निकले और संचालक को घर पर नहीं रहने की बात कही. साथ ही शाम या रविवार को गैस मिलने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हट गया. बता दें कि बंशीधर इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को तीन दिनों से गैस नहीं मिली है. कोई 10 तो कोई सात दिनों से बुकिंग कराये हुए हैं, लेकिन अब तक गैस नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >