हंटरगंज. प्रखंड के सेवानिवृत्त एएनएम माया देवी छत से गिरकर शनिवार को गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. उनका बायें पैर में फ्रैक्चर व सिर पर गंभीर चोट लगी है. घायल को बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार वह अपनी छत पर रस्सी बांध रही थी, इसी दौरान घर का छज्जा टूटा, जिसके साथ वह भी नीचे गिर गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
