जो बोले सो निहाल..सत श्री अकाल..से गूंजा क्षेत्र

गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाश उत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ.

हंटरगंज. प्रखंड के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा डुमरीकला में गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाश उत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. यहां मुख्य दीवान सजाकर शबद कीर्तन व अरदास हुआ. जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, सीओ रितिक कुमार, बीडीओ निखिल गौरव, कामन मुंडा, प्रमुख ममता कुमारी समेत अन्य शामिल हुए. कमेटी ने अतिथियों को सरोपा देकर सम्मानित किया. अध्यक्ष ने गुरुनानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा की उन्होंने सभी समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया. वहीं गुरु ग्रंथ साहिब को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया. प्रकाश उत्सव के दौरान शबद कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा. जो बोले सो निहाल.. सत श्री अकाल.., वाहेगुरु जी का खालसा..वाहेगुरु जी की फतेह की जय घोष होते रहे. कोलकाता के भाई सतवंत सिंह साहेब सिंह, सोहन सिंह रागी जत्था द्वारा भजन-कीर्तन कर लोगों को भक्ति के रस में डुबो दिया. सिख समुदाय के धर्म प्रचारक ने गुरुनानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला. उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया. प्रकाश उत्सव में पंजाब, दिल्ली, पटना, सासाराम, गया, रांची, हजारीबाग, कोलकाता, धनबाद, जमशेदपुर, कानपुर के अलावा कई जगहों से काफी संख्या में सत संगत शामिल हुए. वहीं समापन लंगर से हुआ. इसमें सभी समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सरदार कुंदन सिंह, सचिव जसविंदर सिंह, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, कोषाध्यक्ष गौतम सिंह, बलवंत सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, मंटू सिंह, चरणजीत सिंह गोलू सिंह, राजपाल सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य के अलावा खालसा युवा क्लब गुरु नानक मेमोरियल क्लब ने भी अहम भूमिका निभायी. मौके पर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा, जिप सदस्य सुरेश पासवान, मुखिया साधना सिंह, समाजसेवी पिंटू सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >