फर्जी डिमांड कर निकाल ली दस लाख रुपये से अधिक की राशि

करमा पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है.

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी मयूरहंड. करमा पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है. मजदूरों के नाम पर फर्जी डिमांड बनाकर 10 लाख रुपये से अधिक की निकासी की गयी है. पंचायत सचिव मनीष राजन ने बीडीओ मनीष कुमार को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद बीडीओ ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की. टीम में मनरेगा बीपीओ अजय कुमार सिन्हा, जनसेवक सतीश मिश्रा, पीएम आवास को-ऑर्डिनेटर प्रतिमा कुमारी, बीसी प्रमोद कुमार और जेई आदिल शामिल हैं. जांच टीम ने गड़बड़ी सही पायी जांच टीम ने आधा दर्जन से अधिक लाभुकों के घर जाकर स्थल पर सत्यापन किया, जिसमें गड़बड़ी सही पायी गयी. बीपीओ ने बताया कि रोजगार सेवक और अन्य लोगों की मिलीभगत से मजदूरी राशि फर्जी तरीके से निकाली गयी है. एक आवास से लगभग 25 हजार रुपये की निकासी हुई है. उज्जला कुमारी, हेवंति देवी, बेबी देवी, चिंता देवी, डोली देवी, ललिता देवी, शिला देवी, अफीनता देवी, अरुणा देवी, गुंजा देवी, कलवा देवी और लक्ष्मी देवी समेत कई लाभुकों के नाम सामने आये हैं. विरोध करने वाले कुछ लाभुकों को राशि लौटा दी गयी है. आरोप बेबुनियाद हैं : रोजगार सेवक रोजगार सेवक सुनील कुमार दास ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि वह इस मामले से अनभिज्ञ हैं. फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट बीडीओ को सौंपी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >