मतदाता सूची की मैपिंग कार्य जारी, डोर-टू-डोर पहुंच रहे है बीएलओ

23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड वोटर लिस्ट जारी की गयी थी

चतरा. जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य तेजी से चल रहा है. 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड वोटर लिस्ट जारी की गयी थी, जिसे लोगों ने देखा. सूची में नाम देखकर कई लोग अपने नाम जुड़वाने और त्रुटियों में सुधार कराने के लिए बीएलओ से संपर्क कर रहे हैं. बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है. वर्ष 2003 के बाद जुड़े मतदाताओं का विशेष रूप से सत्यापन किया जा रहा है. इसमें पुत्रों के लिए संबंधित विधानसभा संख्या, माता-पिता के मतदाता सूची क्रमांक और बूथ संख्या को जोड़ा जा रहा है. वहीं विवाहित महिलाओं के लिए मायके की विधानसभा संख्या, माता-पिता के मतदाता सूची क्रमांक और बूथ संख्या का विवरण दर्ज किया जा रहा है. इसके अलावा मृत तथा स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाये जा रहे हैं. वहीं नये युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं. इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का शुद्धिकरण भी किया जा रहा है. बीएलओ मनोज प्रसाद ने बताया कि डोर-टू-डोर मैपिंग का कार्य लगातार जारी है और अगले दो-तीन दिनों में उनके क्षेत्र का मैपिंग कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >