भद्रकाली महावि्द्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने की.

इटखोरी. भद्रकाली महाविद्यालय में मतदाताओं को विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवक-युवतियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाताओं को मतदाता शपथ पत्र पढ़वाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने की. उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से निर्भीक होकर आवश्यक रूप से मतदान में भाग लेना चाहिए. धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा व बिना किसी प्रलोभन के मतदान करना चाहिए. मौके पर प्रो जानकी प्रसाद दांगी, प्रो ललित मोहन सिन्हा, प्रो महेंद्र ठाकुर, डॉक्टर संदीप कुमार, प्रो सकेंदर मिस्त्री, प्रो ललित कुमार सिंह, प्रो लीलू रानी, प्रो मोइनुद्दीन अंसारी, पवन राय, शुभम, सौरभ, पुनीत, राहुल चौरसिया सहित कर्मी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. डीपीएस में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन चतरा. सदर प्रखंड के तुड़ाग में संचालित दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई. इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, वॉलीबॉल, क्रिकेट समेत कई प्रतियोगिताएं हुई. प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन त्रिशूल सदन बना, जबकि दूसरे स्थान पर अग्नि सदन रहा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा. इससे पहले समापन समारोह का शुभारंभ प्राचार्य एसके मिश्रा, प्रबंधक उमेश कुमार, निदेशक प्रिंस कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >