गिद्धौर. प्रखंड के विभिन्न गांवों में विश्वकर्मा की पूजा मनायी गयी. ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर राणा समाज द्वारा पूजा की गयी.
बाबा विश्वकर्मा पूजा को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद राणा व कार्तिक राणा के नेतृत्व में निकाली गयी. कलश यात्रा पूजा पंडाल से निकाल कर रामसागर आहार पहुंचा, जहां पंडितों ने पूजा कर कलश में जल भरा गया.
इसके बाद कलशयात्री गांव का भ्रमण करते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंच पूजा पंडाल पहुंच कलश स्थापित किया गया. कलशयात्रा में शिक्षक यशवंत राणा,राजद पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजूलाल वर्मा, जेएमएम प्रखंड सचिव देवदीप पासवान आदि शामिल थे.
