चतरा में हिरण को मार कर खा गये ग्रामीण, चार पर केस

बेंगोकला पंचायत के दुरूह गांव बनियांबांध में बुधवार को ग्रामीणों ने एक जंगली हिरण को मार डाला और उसका मांस पकाकर खा गये.

कान्हाचट्टी (चतरा). कान्हाचट्टी प्रखंड की बेंगोकला पंचायत के दुरूह गांव बनियांबांध में बुधवार को ग्रामीणों ने एक जंगली हिरण को मार डाला और उसका मांस पकाकर खा गये. गौतम बुद्ध अभ्यारण्य, कोडरमा के वनपाल कुलदीप कुमार महतो ने बताया कि बनियांबांध के जंगल में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक हिरण को मारे जाने की सूचना मिली है. इसके बाद गांव में सर्च अभियान चलाया गया. वनकर्मियों को गांव से हिरण का सींग बरामद हुआ है. इसके आधार पर बनियाबांध के रहनेवाले चार लोगों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >