गिद्धौर. पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर सलगा आंगनबाड़ी केंद्र के समीप से 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर हजारीबाग जिला के सदर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रजत राज (पिता विजेंद्र चौधरी) व कटकमदाग थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी निवासी छोटन कुमार (पिता बीरेंद्र वर्मा) शामिल है. तस्करो के पास से ब्राउन शुगर के अलावा दो मोबाइल, एक बाइक जब्त किया गया. यह जानकारी थाना प्रभारी शिवा यादव ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि सलगा आंगनवाड़ी केंद्र समीप कुछ व्यक्तियों द्वारा मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पहुंचा, जहां एक बाइक पर खड़ कर कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे. दोनों को पकड़ कर तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर मिला. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में कई जवान शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.