ग्रामीणों ने देवी मंडप में प्रेमी युगल की करायी शादी

प्रखंड के देवी मंडप में शनिवार को ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल की शादी करायी.

हंटरगंज. प्रखंड के देवी मंडप में शनिवार को ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल की शादी करायी. शादी कोबना गांव निवासी कमलेश प्रसाद की पुत्री व इसी गांव के आमिर प्रसाद के पुत्र की करायी गयी. सात फेरे लेने के बाद दोनों ने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. दोनों के बीच लगभग दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों के परिवारवालों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >