गिद्धौर. प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक बुलायी गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ कृष्ण कुमार टिंकू ने की. बैठक का संचालन शिक्षक डॉ राजीव कुमार दास ने किया. बैठक में विद्यालय परिसर में सूखे पड़े शीशम, लिपटस और आम के 35 पेड़ों को हटाने के विषय पर चर्चा हुई. बताया गया कि इन पेड़ों की कटाई के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, वन विभाग और सीओ का एनओसी प्राप्त है. सभी 35 पेड़ों की कीमत एक लाख 11 हजार रुपये आंकी गयी है, जिसे विद्यालय के विकास कार्यों में लगाया जायेगा. बैठक में विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, समाजसेवी राजूलाल वर्मा, उपेंद्र दांगी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रेखा देवी, शिक्षक गेंदों रविदास समेत अन्य शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे.
विद्यालय में सूखे पड़े 35 पेड़ों को हटाने पर चर्चा
प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की बैठक
