100 रुपए दो, तभी लिखेंगे आवेदन ! चतरा सदर थाना का पुराना वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

चतरा सदर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी आवेदन लिखने के बदले पैसे मांगते दिख रहे हैं. इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं.

मो. तसलीम की रिपोर्ट

चतरा: सदर थाना में पदस्थापित चौकीदार कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर आवेदन लिखने के एवज में कथित रूप से पैसे मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो करीब एक वर्ष पुराना यानी 29 सितंबर 2025 का बताया जा रहा है. वहीं, वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

आवेदन लिखने के लिए मांगे 100 रुपए

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सदर थाना पहुंचा है और वह पुलिस पदाधिकारी और चौकीदारों से आवेदन लिखने का आग्रह करता दिखाई देता है. आरोप है कि इसी दौरान एक चौकीदार ने आवेदन लिखने के एवज में खर्च के नाम पर न्यूनतम 100 रुपए की मांग की. और जब व्यक्ति ने पैसे देने से इनकार किया तो चौकीदार ने भी आवेदन लिखने से मना कर दिया.

वीडियो में आवेदन लिखने को लेकर बातचीत के बाद विवाद की स्थिति भी बन गई. मौके पर मौजूद जो व्यक्ति वीडियो बना रहा था उसे उन लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ गाली-गलौज की. वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अब तूल पकड़ने लगा है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में अब परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा, पेपर लीक मामलों के लिए बनी विशेष अदालत

एसपी ने एसडीपीओ को सौंपी जांच

मामले के संज्ञान में आते ही इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी अनिमेष नैथानी ने सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन को जांच का निर्देश दे दिए है. जिसके बाद एसडीपीओ वायरल वीडियो की सत्यता, घटना की वास्तविकता और इसमें शामिल पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच में जुट गए हैं.

मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि वायरल वीडियो 29 सितंबर 2025 का है. मामले में संबंधित तीन चौकीदारों और एक दारोगा से स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Rain Alert: 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची समेत 5 में ऑरेंज अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >