चतरा. आम्रपाली विस्थापित प्रभावित वाहन मालिक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंप ट्रक मालिकों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने 2024 में निर्धारित भाड़ा लागू कराने व स्थानीय वाहन मालिकों को प्राथमिकता देने की मांग की. वाहन मालिकों की समस्या को देखते हुए फ्लाई ऐश ढुलाई में हाइवा के साथ ट्रकों के परिचालन का आग्रह किया. सांसद के सीसीएल प्रतिनिधि प्रेम विकास, जेएमम जिला सचिव चंद्रदेव साहू,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव, प्रह्लाद कुमार, भाजपा के शिवप्रसाद गुप्ता, संजीत यादव, दिनेश साव, धनन्जय चौबे समेत अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
