मसूरिया में लगी दो जलमीनार दो वर्षों से है खराब

गांव की 300 की आबादी प्रभावित हो रही है

: गांव की 300 की आबादी प्रभावित हो रही है गिद्धौर. प्रखंड की बरियातु पंचायत के मसूरिया गांव में लगी दो मिनी जलमीनार दो वर्षों से खराब पड़ी है, जिससे लगभग 300 की आबादी प्रभावित हो रही है. जलमीनार खराब रहने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है. लोग अगल-बगल गांवों के चापानल व कुआं से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा द्वारा वर्ष 2023-24 में जलमीनार लगायी गयी थी. जलमीनार लगने के बाद लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी. लेकिन छह माह तक ही जलमीनार से लाभ मिला, इसके बाद से खराब पड़ी हुई है. इसकी जानकारी कई बार जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों द्वारा प्रखंड प्रशासन को दी गयी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ग्रामीण वीरेंद्र यादव, पूनम देवी, भगिया देवी, गुड़िया देवी ने जलमीनार की मरम्मत करा कर पेयजल बहाल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >