स्कूल का ताला तोड़कर चोरी, सामान लेकर बुलेट से भाग रहे थे बदमाश; पुलिस ने दो को दबोचा

चतरा के इटखोरी में विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चोरी का सामान और बाइक भी बरामद की गई है.

चतरा. इटखोरी पुलिस ने विद्याल का ताला तोड़कर चोरी, सामान लेकर बुलेट से भाग रहे थे बदमाश; पुलिस ने दो को दबोचालय का ताला तोड़कर कई सामानों की चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी के कई सामान भी बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में परोका गांव के तुषार कुमार व पुराना नगर इटखोरी के सुनील कुमार शामिल है. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में प्रेस वार्ता कर दी.

15 अगस्त की रात स्कूल में हुई चोरी

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की रात बालिका परियोजना उच्च विद्यालय इटखोरी का ताला तोड़कर विद्यालय में रखें कई सामानों की चोरी कर ली गयी थी. इस संबंध मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया था. बताया कि अनुसंधान के क्रम में सूचना मिली कि स्कूल में चोरी के सामानों के साथ अपराधकमी बुलेट बाइक से सामानों को लेकर परोका गांव की तरफ जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह प्रिंसिपल पहुंचे तो खुला चोरी का राज, स्कूल से CCTV समेत ये सामान ले गए चोर; 2 हिरासत में

अलमारी, बैटरी, इनवर्टर और CCTV बरामद

बरामद सामानों में विद्यालय के लोहे अलमारी, एक एक्साइड कंपनी का बड़ा बैटरी, एक माइक्रोटेक कंपनी का इनवर्टर, एक सीसीटीवी कैमरा, एक मॉनिटर, दो कीपैड मोबाइल, दो स्मार्टफोन, व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर के बुलेट बाइक बरामद किया गया.डीएसपी ने बताया कि जब्त बाइक की भी छानबीन की जा रही है. छापामारी दल में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, सअनी विदेश कुमार पांडेय, पंकज कुमार व इटखोरी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

ये भी पढ़ें: चतरा में चोरों का कहर, किराना दुकान से 1 लाख नकद समेत सामान चोरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >