भारी मात्रा में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दो तस्करों को गिरफ्तार किया है,

गिद्धौर. पुलिस ने शनिवार को गिद्धौर से भारी मात्रा में अफीम बरामद किया है. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने लगभग 20 किलो अफीम बरामद किया है. पुलिस इन दिनों मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. एक माह के अंदर पुलिस की यह दूसरी सफलता है. लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा है. इस बार पकड़े गये लोगों में एक बार फिर से गिद्धौर के एक व्यवसायी पिता-पुत्र का नाम सामने आ रहा है. पुलिस गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर कई जगहों पर छापामारी कर रही है. संभवत रविवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय प्रेस काॅन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >