7.200 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सदर पुलिस ने लक्ष्मण यादव के पॉल्ट्री फॉर्म के एक रूम से 7.200 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी कर लक्षणपुर भेड़ीफॉर्म स्थित लक्ष्मण यादव के पॉल्ट्री फॉर्म के एक रूम से 7.200 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव निवासी रितिक कुमार रौशन व सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी लक्ष्मण यादव शामिल हैं. तस्करों के पास से अफीम के अलावा एक बाइक (जेएच-02बीआर-1127) व दो मोबाइल जब्त किये गये. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 346/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी विपिन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, एएसआइ रवि रंजन कुमार व कई जवान शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >