सिमरिया. थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली घटना गोनिया के पास हुई, जहां पुंडरा निवासी रवि कुमार गिरी बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. वे घर से गढ़वा ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. दूसरी घटना टंडवा रोड स्थित बिलसी पेट्रोल पंप के पास हुई, जिसमें लावालौंग जोगियाडीह निवासी झरी कच्छप घायल हो गये. वे बाइक से टंडवा से सिमरिया आ रहे थे, तभी उसकी बाइक खड़ी हाइवा से टकरा गयी. उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया.
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल
Copied link
पहली घटना गोनिया के पास हुई