पत्थलगड्डा. थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में सोमवार की रात घर के बाहर बंधे दो मवेशियों की चोरी हो गयी. इनमें अशोक दांगी के एक बैल व किशोर दांगी की एक गाय शामिल है. घटना की जानकारी पशुपालकों को मंगलवार की सुबह हुई. सीसीटीवी खंगालने से पता चला कि गाय को बिना नंबर के एक स्कॉर्पियो में लोड कर ले जाते देखा गया. अशोक दांगी के बैल की कीमत 35 हजार व किशोर दांगी के गाय की कीमत 20 हजार थी. पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने बताया कि इन दिनों मवेशियों की चोरी की घटना से पशुपालक परेशान हैं. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है. पशुपालकों ने चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
