चतरा में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मातम

चतरा के हंटरगंज में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अपनी पत्नी से मिलने डोभी जा रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हंटरगंज : झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग स्थित मदरसा गांव के समीप सोमवार की देर शाम दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टकराई गई. इस हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक युवक रामगढ़ गांव सुनील रविदास पिता कपिल रविदास का था.

रामगढ़ से बहेरा जा रहा था युवक, इसी दौरान हुआ हादसा

वह अपने मोटरसाइकिल से रामगढ़ से डोभी थाना क्षेत्र के बहेरा गांव जा रहा था. इसी दौरान मदरसा के समीप अपाची मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजनों को दिया.

घटना की सूचना पाते ही परिवार में मची चीख-पुकार

घटना की सूचना पाते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी की नौकरी शिक्षिका में हुआ है. वह डोभी थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में रहती है. और वह रामगढ़ से अपनी पत्नी के पास जा रहा था. इसी दौरान दुर्घटना घटी और उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: बिरहोर कॉलोनी में शिविर सह आमसभा, समस्याओं का BDO ने किया ऑन द स्पॉट समाधान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >