झारखंड में भारी मात्रा में हथियार और गोली के साथ टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार

TSPC Militant Arrest: झारखड में एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद हुए हैं. चतरा के एसपी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उग्रवादी को लावालौंग पुलिस ने खामडीह जंगल से गिरफ्तार किया है.

TSPC Militant Arrest| चतरा, दीनबंधु/मो तस्लीम : चतरा जिले की लावालौंग पुलिस ने तृतीय समिति प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है. उग्रवादी को खामडीह जंगल से पकड़ा गया है. उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद हुए हैं. गिरफ्तार उग्रवादी जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के कनवातरी गांव का रहने वाला है. उसके पास से एक देशी कट्टा, 3 देशी राइफल, 92 राउंड गोली, 2 मोबाईल फोन, एक सिम कार्ड, एक टीएसपीसी पोस्टर, एक वर्दी केमोफ्लाइज और एक बैग जब्त किया गया.

जमादार गंझू खामडीह के जंगल से गिरफ्तार

यह जानकारी चतरा के एसपी सुमित कुमार खंडेलवाल ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना थी कि टीएसपीसी उग्रवादी जमादर गंझू खामडीह के जंगल में हथियार के साथ घूम रहा है. सूचना मिलने पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया गया.

इन इलाकों में सक्रिय था टीएसपीसी उग्रवादी

एसपी ने कहा कि गंझू की निशानदेही पर हथियार, गोली और अन्य सामान जब्त किये गये हैं. गिरफ्तार उग्रवादी टंडवा, लावालौंग, सिमरिया, हजारीबाग, चतरा समेत अन्य जिलों में रंगदारी वसूलता था. कोहराम के दस्ते में काम करने वाला टीएसपीसी उग्रवादी अभी कबीर गंझू के साथ काम कर रहा है. उसके खिलाफ विभिन्न थाने में आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट का मामला दर्ज है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चतरा के 3 थाने में दर्ज हैं गंझू के खिलाफ केस

एसपी ने बताया कि इसके खिलाफ सदर थाना में एक, टंडवा में 2, लावालौंग में 1 और सिमरिया थाने में एक मामला दर्ज है. वह पूर्व में जेल जा चुका है. इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या 57/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. एसपी ने उग्रवादियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द सरेंडर करें. सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठायें. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ के अलावा लावालौंग थाना प्रभारी रूपेश कुमार, सूर्यप्रताप सिंह, वाजिद अली और कई जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: आंधी-वज्रपात के साथ 9 अगस्त को झारखंड में होगी भारी वर्षा

PVTG Population: झारखंड में हैं 8 आदिम जनजातियां, सबसे ज्यादा किस जिले में?

2 आदिवासियों ने झारखंड का बढ़ाया मान, यूनेस्को में बने को-चेयरमैन

World Tribal Day 2025: भारत के राष्ट्रीय आदिवासी नायक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >