तीन अबुआ व दो पीएम आवास का कराया गया गृह प्रवेश

प्रखंड के बकचुंबा पंचायत में गुरुवार को तीन अबुआ आवास व दो पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया गया.

कान्हाचट्टी. प्रखंड के बकचुंबा पंचायत में गुरुवार को तीन अबुआ आवास व दो पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया गया. इसका उदघाटन जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, बीडीओ सुनील प्रकाश, प्रमुख इंदु देवी व मुखिया पार्वती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कोसमाडीह में उषा देवी, चिंता देवी, प्रमीला देवी के अबुआ आवास व धनेश्वर राणा व रेखा देवी के पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया गया. मुखिया ने बताया कि उक्त आवास का आवंटन वित्तीय वर्ष 2024-2025 में किया गया था. इससे समय पर लाभुकों ने पूर्ण किया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, मुखिया पति बद्री दांगी, एमओ नवीन तिर्की, पंचायत समिति, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य व आवास के लाभुक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >