गीत-संगीत का चला दौर, परिसंपत्तियों का वितरण

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को झारखंड के 25वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को झारखंड के 25वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, उपायुक्त कीर्तिश्री जी, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर व भगवान बिरसा मुंडा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. यहां स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत व नृत्य प्रस्तुत किये. वहीं झारखंड के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. साथ ही पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रन फॉर झारखंड, साइकिल रैली, चित्रांकन, रंगोली, नृत्य, नाटक, वाल पेंटिंग व अन्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को सम्मानित किया गया. विभिन्न विभागों से जुड़े लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र व परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से अधिसूचित पर्यटक स्थलों पर पर आधारित फिल्म व जिला प्रशासन द्वारा विकसित लोक सेतु पोर्टल की सरल प्रक्रियाओं पर निर्मित फिल्म का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश कुमार ने किया. मौके पर दक्षिणी प्रमंडल के डीएफओ मुकेश कुमार, डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार, चतरा एसडीओ जहुर आलम, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार समेत कई पदाधिकारी, कर्मी व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि चतरा विकास की ओर अग्रसर है. जिले के अधिकारी व पदाधिकारी विकास के सहायक बने हैं. विकास के लिए हमेशा तत्पर है. झारखंड स्थापना दिवस हमारे लिए आत्मसम्मान, संघर्ष व संकल्प का प्रतीक है. विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि झारखंड स्थापना के बाद जिले का विकास गति काफी धीमी गति से हुआ. इसका कारण नक्सलियों का वर्चस्व था. लेकिन अब नक्सलियों के समाप्ति के बाद विकास की रफ्तार तेज पकड़ा है. पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्षो में राज्य व जिले का काफी बदलाव हुआ है. गांव-गांव तक सड़कें बनी है. नक्सलियों का वर्चस्व कम हुआ है. इस बार भी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि झारखंड की आत्मा विविधता में बस्ती है. संस्कृति, लोक नृत्य, नदियां, पहाड़ पहचान यहां की पहचान है. कहा कि चतरा जिला आज केवल एक आकांक्षी जिलाभर नहीं, बल्कि राज्य का एक उभरता हुआ प्रगति मॉडल बन चुका है. उन्होंने जिले के विकास कार्यो व उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने जिले को समावेशी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >