कुंदा व प्रतापपुर के वनक्षेत्र में लगी है आग

आग से जंगल के पेड़-पौधे झुलस रहे हैं

: पेड़-पौधे झुलस रहे हैं कुंदा. कुंदा व प्रतापपुर वनक्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में दस दिनों से आग लगी है. कुंदा से प्रतापपुर जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर करीब पांच किमी की परिधि में जंगल में आग धधक रही है. इससे पेड़-पौधे जलकर बर्बाद हो रहे हैं. उक्त सड़क से हर रोज काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. जंगल में आग देख डरे सहमे रहते हैं. इसके अलावा पेट्रोल व गैस सिलिंडर से भरे वाहन भी रास्ते से गुजरते हैं, जो दुर्घटना का आमंत्रण दे रहा है. वन विभाग ने अब तक जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है. दोनों प्रखंडों में वन विभाग द्वारा वन सुरक्षा समिति का गठन किया गया है, लेकिन समिति के सदस्य भी आग बुझाने में रुचि नहीं ले रहे हैं. हालांकि आग जंगल में किसने लगायी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. महुआ चुनने वालों द्वारा आग लगाने की आशंका जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >