परिवार गया था बाहर, पीछे से खाली घर में घुसे चोर; 18.50 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद ले उड़े

चतरा के नगवां मुहल्ला में चोरों ने घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद और 18.50 लाख के गहनों पर हाथ साफ किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

चतरा. शहर के नगवां मुहल्ला निवासी सुनील कुमार सिंह के घर शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया. परिवार के हंटरगंज जाने के बाद खाली पड़े घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और गोदरेज व दीवान पलंग के लॉक तोड़कर करीब 18.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये. चोर जमीन से संबंधित कागजात और अन्य सामान भी ले गये.

दोपहर में परिवार गया था हंटरगंज

भुक्तभोगी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह पूरे परिवार के साथ हंटरगंज गये थे. घर में एक किराएदार भी रहता है, लेकिन वह भी कहीं चला गया था. घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया.

पड़ोसियों ने सुबह दी ताले टूटने की जानकारी

शनिवार सुबह करीब 6 बजे पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी. इसके बाद सुनील कुमार सिंह घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला. घर के अंदर गोदरेज का लॉक और दीवान पलंग के ड्रॉअर व लॉक भी टूटे हुए थे. किराएदार के कमरे का ताला भी टूटा मिला.

गहने और नकद समेत कागजात गायब

घर की जांच करने पर सोने-चांदी के कई गहने, डेढ़ लाख रुपये नकद, जमीन से संबंधित कागजात और अन्य सामान गायब मिले. इसके बाद भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गयी है. भुक्तभोगी ने थाना प्रभारी से चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: मवेशियों से लदा मिनी ट्रक पलटा, डेढ़ दर्जन की मौत; आधा दर्जन घायल

जल्द उद्भेदन का पुलिस का दावा

थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा. चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 1600 मीटर दौड़ में छोटू यादव और सुमन कुमारी ने मारी बाजी, टॉप-10 खिलाड़ियों को भी मिला मेडल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >